Korbavani.com। बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में आयोजित श्री हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के चौथे दिन मंगलवार को एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दरबार में पर्चा खोलने की प्रक्रिया के दौरान लगभग 80 वर्षीय एक बुजुर्ग को मंच पर बुलाया गया। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम मूंगाडीह निवासी इस बुजुर्ग ने नम आंखों से अपने परिवार की परेशानियों और जीवन की कठिनाइयों को साझा किया। बुजुर्ग की व्यथा सुनते हुए शास्त्री ने कहा कि उनकी समस्याएं पहले से ही पर्चे में लिखी जा चुकी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “बालाजी की कृपा से आपके नाती-पोते जल्द ही सही रास्ते पर आ जाएंगे।”इस दौरान जब शास्त्री ने बुजुर्ग से दरबार तक आने के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि वे साइकिल से पहुंचे हैं। यह सुनकर शास्त्री भावुक हो गए और अपनी पोटली से 50 हजार रुपये निकालकर उन्हें प्रदान किए। साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से भी बुजुर्ग की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।शास्त्री की अपील पर दरबार में मौजूद श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा अनुसार दान दिया। एकत्रित राशि भी बुजुर्ग को सौंप दी गई। इतना ही नहीं, बुजुर्ग को सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई और उन्हें बागेश्वर धाम आने का आमंत्रण दिया गया।इस पूरे घटनाक्रम ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। कई लोगों ने इसे आस्था और मानवता का अनूठा संगम बताया। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ और भक्तों की श्रद्धा से पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर रहा। इस दृश्य को देखकर उपस्थित जनसमूह में यह भावना स्पष्ट झलकी कि जैसे इस कलियुग में भी भगवान हनुमान की कृपा प्रत्यक्ष रूप से अनुभव की जा रही हो।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- रात भर सोता रहा परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव—नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार…
8 hours ago
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
1 day ago


