Uncategorized

भीषण गर्मी के बीच कोरबा में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं और बूंदाबांदी से लोगों को राहत..देखें वीडियो…

Korbavani.com। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान लोगों को उस समय राहत मिली, जब अचानक आसमान में बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम के इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण काफी हद तक ठंडा हो गया।दोपहर तक शहर में तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। गर्मी के कारण बाजारों और सड़कों पर भीड़ भी कम नजर आ रही थी। इसी दौरान दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। कोरबा शहर में जहां हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं कटघोरा के क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण वहां भी तापमान में कमी आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।मौसम के अचानक बदले इस रुख का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। लोग घरों और दुकानों के बाहर निकलकर ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यह बारिश लोगों के लिए राहत भरी साबित हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह मौसम का मिजाज बना रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी का असर कुछ कम हो सकता है। फिलहाल अचानक हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button