Uncategorized

13 मार्च को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, कोरबा के 79 हजार से अधिक कृषक होंगे लाभान्वित…

Korbavani.com। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गुवाहाटी (असम) से जारी की जाएगी, जो सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित होगी।कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार देशभर के लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसान परिवारों को 18 हजार 650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जाएगी। योजना की शुरुआत से अब तक 21 किस्तों के माध्यम से किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। भारत सरकार के निर्देशानुसार इस दिन को पूरे देश में “पीएम किसान उत्सव दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में इस किश्त के तहत 24 लाख 71 हजार 498 किसानों को लगभग 498.83 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।वहीं कोरबा जिले की बात करें तो यहां के 79 हजार 629 किसानों के खातों में लगभग 16.14 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इससे जिले के किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहारा मिलेगा। उत्सव दिवस के अवसर पर सभी विलेज नोडल अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के केंद्रीय स्थानों पर किसान सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को योजना से जुड़े आवश्यक प्रावधानों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।सम्मेलन में किसानों को योजना का लाभ निरंतर प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और फार्मर आईडी के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही किसान “नो योर स्टेटस” मॉड्यूल के माध्यम से अपने खाते में आई राशि की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और योजना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करने की अपील की है, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नियमित रूप से मिलता रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button