Korbavani.com। जिले के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। ग्राम पंचायत नकिया और ग्राम विमलता में ग्रामीणों की बैंक KYC से संबंधित परेशानी को देखते हुए सोमवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय हाल ही में कलेक्टर कुणाल दुदावत के ग्राम दौरे के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं के बाद लिया गया है। दरअसल, शनिवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत के ग्राम दौरे के दौरान नकिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने बैंक खाते की KYC अपडेट नहीं होने से पेंशन, शासकीय योजनाओं की राशि और अन्य बैंकिंग सुविधाएं नहीं मिल पाने की समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए सोमवार को शिविर लगाकर समाधान करने का आश्वासन दिया था। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश के बाद कोरबा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) खगेश निर्मलकर ने शिविर के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। जनपद पंचायत की टीम और संबंधित विभागों के अधिकारी ग्रामीणों तक सूचना पहुंचाने और शिविर को सफल बनाने की दिशा में जुट गए हैं। शिविर में बैंक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामीणों के बैंक खातों की KYC अपडेट की जाएगी, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आने वाली बाधाएं दूर हो सकें। प्रशासन का कहना है कि शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




