Korbavani.com। शहर के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर से नगदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और गहनों समेत कई कीमती वस्तुएं चुरा लीं। जानकारी के अनुसार, धनीराम सारथी अपने परिवार के साथ काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घर की देखरेख उनका बेटा चमन सारथी करता है। 20 जुलाई रविवार की रात वह कनकी महादेव दर्शन के लिए गया हुआ था। जब वह सोमवार सुबह लौटा, तो घर का नजारा देख सन्न रह गया। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार, चोर 15 हजार रुपये नगद, एक स्मार्ट टीवी, पायल और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए हैं। सूचना मिलने पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। मोहल्ले में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




