Korbavani.com — समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द कोरबा ने पंचायत सचिव स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेकर और एक घायल आदिवासी परिवार की मदद कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।जिला अस्पताल कोरबा में पंचायत सचिव संघ, जिला इकाई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। साथ ही, रक्तदाताओं को सप्रेम भेंट देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर संगठन ने कोरबा के नागरिकों से नियमित रूप से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। इसी सामाजिक भावना के तहत संस्था ने ग्राम पेंड्रीडीह स्थित पहाड़ी कोरवा परिवार के रतिराम पिता सुंदरसाय को आर्थिक सहायता प्रदान की। रतिराम हाल ही में भालू के हमले में घायल हो गए थे, लेकिन उन्होंने साहस का परिचय देते हुए अपनी तथा अपनी पत्नी की जान बचाई। संस्था ने उनके हौसले को सलाम करते हुए उनकी पत्नी को नगद सहायता राशि सौंपी।इस अवसर पर संस्था के सक्रिय सदस्य शमशेर आलम, मेंहदी हसन, इमरान खान, मोहम्मद आदिल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




