Korbavani.com- कोरबा बांकीमोंगरा थाना परिसर में आदिवासी किसान के साथ मारपीट की घटना को लेकर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस संबंध में कोरबा एसपी को पत्र लिखकर भाजपा नेत्री ज्योति महंत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्र में विधायक राठिया ने आरोप लगाया कि भाजपा नेत्री ज्योति महंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक आदिवासी किसान के साथ थाना परिसर में अभद्र व्यवहार, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। यह पूरी घटना पुलिस की मौजूदगी में घटित हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विधायक ने सवाल उठाया है कि क्या भाजपा नेताओं को शासन-प्रशासन का खुला संरक्षण प्राप्त है, जो कानून-व्यवस्था को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं स्वयं एक आदिवासी विधायक हूं और वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं, इसके बावजूद एक आदिवासी किसान के साथ पुलिस थाना परिसर में इस तरह की बर्बरता बेहद पीड़ादायक है।”उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा में कोरबा पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे, जो अब फिर से साबित हो रहा है। थाना प्रभारी की चुप्पी और भाजपा नेत्री की दबंगई को लेकर प्रशासनिक तंत्र की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विधायक राठिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती, तो इसे आदिवासी समाज का अपमान माना जाएगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश, ग्राहक बनकर वारदात करने वाला पश्चिम बंगाल का महिला गिरोह गिरफ्तार; 3 महिला समेत 5 आरोपी दबोचे…
4 hours ago
सक्ती हादसे के बाद वेदांता पावर ने प्रभावित श्रमिकों को परिवार मानकर बढ़ाया हाथ, प्रभावितों को दिया पूरा मुआवजा, दीर्घकालिक साथ का भरोसा..
4 hours ago


