Uncategorized

थाना परिसर में आदिवासी किसान से मारपीट मामला- एसपी ने लिया संज्ञान, बीजेपी नेत्री सहित तीन पर एफआईआर…

Korbavani.com- बांकीमोंगरा थाना परिसर में आदिवासी किसान के साथ मारपीट, अपहरण और वसूली के सनसनीखेज मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कड़ा संज्ञान लिया है। घटना 7 जून की है, जिसमें ग्राम बरेडीमुड़ा निवासी किसान ने बीजेपी नेत्री समेत तीन लोगों पर मारपीट, बंधक बनाने और जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित आदिवासी किसान ने बताया कि वह अपने मामा और भाई के साथ बैल खरीदकर लौट रहा था, तभी रावणभाठा के पास बीजेपी नेत्री और उसके साथियों ने उसे गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोप है कि उसे धमकाकर थाने लाया गया, जहां परिसर में ही लात-घूंसों से मारा गया और 20,000 रुपये की मांग की गई। जान बचाने के लिए रिश्तेदार से 4,500 रुपये दिलवाए गए, तब जाकर छोड़ा गया। पुलिस ने आरोपी महिला नेत्री समेत तीन के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 140(3), 308(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button