Korbavani.com- जिले में बांकीमोंगरा थाना परिसर में कानून को ताक पर रखते हुए भाजपा नेत्री एवं पूर्व नगर पालिका सदस्य ज्योति महंत द्वारा एक ग्रामीण आदिवासी किसान के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम बरेडिमुड़ा निवासी एक किसान अपने बैल को लेकर सड़क से गुजर रहा था और इसी दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था। बातचीत के दौरान विवाद बढा और भाजपा नेत्री ने रावणभाठा मैदान के पास पहले किसान के साथ मारपीट की गई, और फिर कुछ युवकों द्वारा उसे बांकीमोंगरा थाना लाया गया, जहां परिसर के भीतर ही उसकी दोबारा पिटाई की गई।थाना परिसर में इस तरह की घटना ने न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि राजनैतिक हस्तक्षेप को भी उजागर किया है। थाना परिसर में हुई इस घटना से आम लोगों में आक्रोश है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस की मौजूदगी में किसी व्यक्ति को इस तरह मारा जाना क्या कानून व्यवस्था की खुली धज्जियाँ नहीं उड़ाता? पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है, लेकिन जनमानस तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहा है।
वायरल वीडियो में भाजपा नेत्री ने आदिवासी किसान को लात घुसे से मारपीट करते दिख रही और धमकी भरी बातें भी कह रही है…




