Korbavani.com- पोड़ी उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लेपरा के सरपंच एवं ग्रामीणों ने श्रमदान कर एक मिसाल पेश की है। मुख्य मार्ग से लेपरा को जोड़ने वाली डामरीकृत सड़क पिछले वर्ष तान नदी के तेज बहाव में बह गई थी। इसके चलते पिछले एक साल से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ रहा था। यह मार्ग न सिर्फ स्कूल जाने वाले बच्चों, बल्कि बीमारों और रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी अत्यंत आवश्यक था। हालांकि कुछ माह पूर्व ही जिला कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत इस मार्ग के निर्माण के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी, लेकिन आज तक इसका कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ। अधिकारियों की उदासीनता और प्रशासनिक लापरवाही के चलते ग्रामीणों को कोई विकल्प नहीं बचा। इस स्थिति से तंग आकर ग्राम पंचायत लेपरा की सरपंच कुमारी चंद्रकला पोर्ते के नेतृत्व में ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई, जिसमें स्वयं श्रमदान कर सड़क की मरम्मत करने का निर्णय लिया गया। गांव के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने मिलकर क्षतिग्रस्त सड़क को मिट्टी व गिट्टी डालकर अस्थायी रूप से सुधार किया, ताकि आने-जाने में सुविधा हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते कार्य शुरू करता, तो उन्हें यह जोखिम नहीं उठाना पड़ता। अब वे चाहते हैं कि स्वीकृत राशि से जल्द स्थायी निर्माण कार्य शुरू हो। यह घटना प्रशासन की अनदेखी और ग्रामीणों की एकजुटता दोनों का स्पष्ट उदाहरण है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- हाईवे पर अवैध शराब का खेल बंद, पुलिस ने कंचन ढाबा किया सील..देखें वीडियो…
6 hours ago
एमजेएम हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी की बड़ी कामयाबी- 2.5 किलो का विशाल ट्यूमर सफल ऑपरेशन से निकाला गया…
21 hours ago


