Korbavani.com- जिला कोरबा के एकीकृत बाल विकास परियोजना चोटिया अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरबी के आंगनबाड़ी केंद्र कुरूडांड़ में सहायिका पद की भर्ती प्रक्रिया के तहत अंतिम मूल्यांकन सूची जारी कर दी गई है। इस संबंध में परियोजना अधिकारी ने जानकारी दी है कि सूची का अवलोकन परियोजना कार्यालय चोटिया तथा जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के सूचना पटल पर किया जा सकता है। पूर्व में जारी विज्ञप्ति के आधार पर इस पद के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच-पड़ताल एवं अर्हता अनुसार मूल्यांकन उपरांत यह सूची तैयार की गई है।परियोजना अधिकारी ने बताया कि जारी अंतिम मूल्यांकन सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 06 जून 2025 तक दावा/आपत्ति आमंत्रित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय, चोटिया में अपनी आपत्ति या दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दावा/आपत्ति के साथ नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल पूर्व में प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर ही दावा/आपत्ति पर विचार किया जाएगा।सूचना पटल पर प्रदर्शित सूची का समय पर अवलोकन कर संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की गई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- हाईवे पर अवैध शराब का खेल बंद, पुलिस ने कंचन ढाबा किया सील..देखें वीडियो…
3 hours ago
एमजेएम हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी की बड़ी कामयाबी- 2.5 किलो का विशाल ट्यूमर सफल ऑपरेशन से निकाला गया…
19 hours ago


