Uncategorized

लेखापाल संविदा पद हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी, 3 जून तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति आवेदन…

Korbavani.com- जिला पंचायत कोरबा द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत जिला पंचायत संसाधन केंद्र में स्वीकृत लेखापाल (संविदा) के एक रिक्त पद की पूर्ति के लिए पूर्व में 30 अप्रैल 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित मापदंडों और शर्तों के आधार पर प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच पश्चात पात्र-अपात्र उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिपिकीय त्रुटियों के परीक्षण व अनुमोदन के बाद सूची तैयार की गई है। इस सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 27 मई से 3 जून 2025, शाम 5:00 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।

दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की प्रक्रिया-अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपनी दावा-आपत्ति स्वयं उपस्थित होकर जिला पंचायत कोरबा के आवक-जावक शाखा में जमा कर सकते हैं,या फिर पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।दावा-आपत्ति केवल लिपिकीय त्रुटियों तक सीमित होगी, जैसे नाम, जन्म तिथि, श्रेणी आदि। शैक्षणिक योग्यता, अनुभव या अन्य प्रमाण पत्र संलग्न करने पर विचार नहीं किया जाएगा।अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

सूची व प्रारूप देखें यहाँ- पात्र-अपात्र सूची एवं दावा-आपत्ति आवेदन प्रारूप जिला कोरबा की आधिकारिक वेबसाइट www.korba.gov.in पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर त्रुटियों का सत्यापन कर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, जिससे अंतिम चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button