Korbavani.com- कोरबा, 24 मई 2025। जिले में आज प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 7 चिन्हांकित स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम गर्भावस्था (High-Risk Pregnancy) की समय रहते पहचान कर उचित परामर्श एवं इलाज उपलब्ध कराना है।कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में प्रत्येक माह की 9 व 24 तारीख को यह अभियान चलाया जाता है। आज जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों – यूसीएचसी कोरबा, करतला, कटघोरा, पोंड़ी उपरोड़ा, दीपका और ढोढीपारा – में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं।इस दौरान रानी धनराज कुवर देवी यूसीएचसी कोरबा में डॉ. अन्नपूर्णा बोडे, करतला में डॉ. यामिनी बोडे, कटघोरा में डॉ. नोमिता सिंह, पोंड़ी उपरोड़ा में डॉ. राकेश सिंह, दीपका में डॉ. शीलेश्वरी कंवर (निजी गायनेकोलॉजिस्ट) और ढोढीपारा में GMC के चिकित्सकों की तैनाती की गई थी।राज्य स्तरीय निरीक्षण टीम में शामिल राज्य नोडल अधिकारी डॉ. निधि अत्रिवाल और राज्य सलाहकार डॉ. अस्मिता बहेरा (एनएचएम) ने कार्यक्रम का जायजा लिया और व्यवस्थाओं की सराहना की।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में आज 478 दूसरी व तीसरी तिमाही की गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। मितानिनों की मदद से इन महिलाओं को स्वास्थ्य केन्द्रों तक लाया गया। जांच के दौरान वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर, सोनोग्राफी, टीकाकरण के साथ ही पोषण एवं व्यायाम संबंधी जानकारी भी दी गई।यह अभियान जिले में सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित हो रहा है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




