Uncategorized

Korba Breaking- छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा- तीन माह का चावल एक साथ मिलेगा, जून में मनाया जाएगा ‘चावल उत्सव’

Korbavani.com- छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के राशन कार्डधारियों को बड़ी राहत देते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत जून, जुलाई और अगस्त माह का चावल एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया है। हितग्राही अपनी सुविधा अनुसार एक, दो या तीन माह का चावल एकमुश्त अथवा अलग-अलग समय में प्राप्त कर सकेंगे। यह वितरण कार्य जून माह में ‘चावल उत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा।

31 मई तक होगा भंडारण– खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार, तीन माह का चावल वितरण 31 मई तक सभी उचित मूल्य दुकानों में भंडारण के साथ शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान चना, शक्कर, नमक और गुड़ जैसी अन्य राशन सामग्रियों का वितरण नागरिक आपूर्ति निगम में उपलब्ध स्टॉक के आधार पर हर माह अलग-अलग किया जाएगा।

हर दुकान पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति’– चावल उत्सव’ के सफल आयोजन हेतु प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा, जो समय-सीमा के भीतर भंडारण और वितरण की निगरानी करेंगे। साथ ही, वितरण प्रक्रिया की सत्यापन कार्रवाई भी उन्हीं की देखरेख में संपन्न होगी।

ई-पॉस मशीन से होगा पारदर्शी वितरण– राशन वितरण में ई-पॉस मशीन का उपयोग अनिवार्य किया गया है। हितग्राही को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के पश्चात राशन सामग्री प्राप्त होगी और हर लेन-देन की रसीद ई-पॉस मशीन से जनरेट कर हितग्राही को सौंपी जाएगी। चावल उत्सव’ के प्रचार-प्रसार हेतु सभी उचित मूल्य दुकानों में पोस्टर और बैनर लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय निगरानी समिति की उपस्थिति में वितरण प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाएगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button