Uncategorized

वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री देवांगन 18 मई को कोरबा में 1.20 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन…

Korbavani.com- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन रविवार 18 मई को अपरान्ह 5.30 बजे कोरबा में 1.20 करोड़ रूपए से अधिक निर्माण कार्याे के लोकार्पण एवं का भूमिपूजन करेंगे। मंत्री श्री देवांगन दोपहर 12.15 बजे नगर निगम प्रशासन द्वारा आयाजित ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात 3.20 बजे आशीर्वाद प्वाइंट टी.पी नगर में वीरांगना रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वी जयंती 31 मई को मनाने के संबंध में कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा के अनुसार मंत्री श्री देवांगन शाम 5.30 बजे नगर निगम कोरबा के कटहल गार्डन एम.पी नगर में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 में कटहल गार्डन एम.पी नगर से मेन रोड तक एण्ड टू एण्ड पेविंग कार्य स्वीकृत राशि 21 लाख रूपए एवं 55 लाख रूपए के साैंदर्यीकरण एवं विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे। दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री देवांगन शाम 6.20 बजे चंद्रा समाज सामुदायिक भवन पोड़ीबहार में विभिन्न निर्माण कार्यो के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें वार्ड क्रमांक 31 के निर्मला स्कूल के पास वेडिंग जोन का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 19.65 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 22 में चंद्रा समाज के भवन के पास निर्मित सामुदायिक भवन के ऊपर हॉल निर्माण के 25 लाख रूपए शामिल है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button