Uncategorized

इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित दीपका..

Korbavani.com – इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी एवं प्ले ग्रुप के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें छात्रों ने ‘A’ से ‘A+’ ग्रेड अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मीला सिंह (प्रेसिडेंट, ऊर्जा महिला समिति) एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आधुनिक तकनीकों से छात्रों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को परिश्रम, लगन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। अभिभावकों ने इंडस पब्लिक स्कूल की शिक्षा प्रणाली की सराहना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिसमें विद्यालय की शिक्षिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।विद्यालय प्रशासन ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए उत्कृष्ट शिक्षा जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button