Uncategorized

त्योहारों में शांति बनी रहे, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई – बालको थाना में बैठक सम्पन्न..

Korbavani.com – आगामी त्योहारों के मद्देनजर बालको थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने की। बैठक में नगरवासियों से होली, ईद-उल-फितर एवं रामनवमी के पर्वों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार त्योहारों के दौरान शराब पीकर उपद्रव करने, जबरन रंग लगाने, सड़कों पर हुड़दंग मचाने, तीन सवारी वाहन चलाने एवं मुखौटा पहनकर हूटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्क निगरानी और पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी।बैठक में वार्ड पार्षद, सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे। सभी से त्योहारों को पारंपरिक और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा किसी भी अनावश्यक विवाद से बचने का आग्रह किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button