Uncategorized

ठेका/संविदा कर्मचारियों को होली से पूर्व भुगतान किए जाने की मांग…

korbavani.com- भारतीय मजदूर संघ एवं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ से सम्बद्ध बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ, शाखा – डीएसपीएम, कोरबा पूर्व के प्रतिनिधिमंडल ने 03 मार्च 2025 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र के मुख्य अभियंता संजीव कंसल से सौजन्य मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इसमें कंपनी में कार्यरत ठेका/संविदा कर्मचारियों को इस वर्ष होली से पूर्व वेतन भुगतान किए जाने की मांग की गई।महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि विद्युत संयंत्रों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को संबंधित ठेकेदारों द्वारा अनियमित रूप से हर माह 20 से 25 तारीख तक वेतन दिया जाता है। महासंघ ने मांग की है कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी ठेका कर्मचारियों को 10 मार्च तक भुगतान किया जाए।इसके अतिरिक्त, संघ ने ठेका कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, जैसे सुरक्षा सामग्री, हाजिरी कार्ड, पीएफ आदि, के निराकरण हेतु चर्चा की। इस पर मुख्य अभियंता महोदय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर महासंघ के प्रतिनिधि मंडल में महासंघ की उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, शाखा अध्यक्ष श्यामसुंदर खूंटे, सचिव संदीप राठौर, पदाधिकारी एस. के. डेविड, संदीप हलवाई, संजय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button