Uncategorized

अवैध रूप से प्राप्त शासकीय पट्टा कलेक्टर न्यायालय द्वारा निरस्त..

Korbavani.com- कलेक्टर अजीत वसंत ने कलेक्टर न्यायालय में सुनवाई करते हुए प्रेमदास पिता मंगलदास को अवैध रूप से प्राप्त शासकीय पट्टे को निरस्त कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भैंसमा तहसील के ढोंगदरहा निवासी आवेदक अमृतलाल पिता सखाराम द्वारा पट्टा निरस्त करने हेतु शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस पर न्यायालय कलेक्टर कोरबा में प्रकरण दर्ज कर विधिवत जांच की गई।न्यायालयीन कार्यवाही एवं भौतिक सत्यापन के दौरान मौका स्थल पर कब्जा नहीं पाए जाने के कारण ग्राम ढोंगदरहा (प.ह.नं.-34), तहसील भैंसमा, खसरा नंबर 571, रकबा 0.648 हेक्टेयर भूमि पर प्रेमदास पिता मंगलदास को प्राप्त अवैध शासकीय पट्टे को कलेक्टर न्यायालय द्वारा निरस्त किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button