Korbavani.com – जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते जा रहा है वैसे-वैसे शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों में भी हर घर तिरंगा अभियान का असर देखा जा रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी ने गांव-गांव के घर-घर में तिरंगा फहराने का बीड़ा उठाया हुआ है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र एवं पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा वितरण एवं हर घरों में तिरंगा लगाया गया साथ ही एक पौधा मां के नाम के तहत भी पौधारोपण किया गया। ग्रामीणों के साथ मिलकर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ताज सिद्दीकी ने कहा कि तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। अभियान के तहत गांव में हर घर में तिरंगा नजर आएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्या उपाध्यक्ष सैदर खान, तारिक कुरैशी कार्यालयमंत्री, सरपंच पति परमल, सुखदेव, पंच भैया एवं भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।





