Uncategorized

होली पर हुड़दंग नहीं, जिम्मेदारी निभाएं- कोरबा पुलिस…

होली पर कोरबा पुलिस की कड़ी अपील, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई…

Korbavani.com। होली पर्व को लेकर कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आम नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्ण आचरण की अपील की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जारी एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जारी निर्देशों में नागरिकों से केवल प्राकृतिक रंगों के उपयोग की सलाह दी गई है। किसी पर जबरदस्ती रंग डालने, महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार करने या सहमति की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पशु-पक्षियों पर रंग न डालने और पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखने की भी अपील की गई है। पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, तीन सवारी करने और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव फैलाने से बचने को कहा है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जेबकतरों से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है। अफवाहों से दूर रहकर शांति बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।जिले में 2 से 5 मार्च तक विशेष पुलिस निगरानी रहेगी। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। उल्लंघन की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आपातकालीन सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर 9479193399 एवं डायल 112 जारी किया गया है। कोरबा पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए “सुरक्षित होली, जिम्मेदार होली” मनाने का आह्वान किया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button