Uncategorized

गंभीर हृदय रोगी को मिला नया जीवन- कोरबा के एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में सफल एंजियोप्लास्टी…

Korbavani.com। जिले में हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता दर्ज की गई है। शहर के एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में 65 वर्षीय गंभीर हृदय रोगी की जटिल परिस्थितियों के बीच सफल एंजियोप्लास्टी कर चिकित्सकों की टीम ने उसे नया जीवन प्रदान किया। मरीज पिछले 10–15 दिनों से सीने में तेज दर्द, सांस फूलने और लगातार कमजोरी की समस्या से जूझ रहा था। उच्च रक्तचाप और किडनी रोग से पीड़ित होने के कारण उसकी स्थिति और अधिक जटिल हो गई थी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।कार्डियोलॉजी विभाग ने त्वरित जांच करते हुए एंजियोग्राफी की, जिसमें हृदय की धमनियों में गंभीर अवरोध की पुष्टि हुई। इसके बाद वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश सूर्यवंशी एवं उनकी टीम ने अत्याधुनिक तकनीक की मदद से सफल एंजियोप्लास्टी की प्रक्रिया पूरी की। जटिल स्वास्थ्य जोखिमों के बावजूद ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और वर्तमान में मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक बताई जा रही है।परिजनों ने बताया कि पूर्व में बिलासपुर में इसी उपचार के लिए लगभग 3.5 लाख रुपये का अनुमान दिया गया था, जबकि कोरबा में ही बेहतर सुविधाओं और विशेषज्ञ निगरानी में अपेक्षाकृत कम खर्च पर उपचार संभव हुआ। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अब कोरबा में ही गंभीर एवं क्रिटिकल हृदय रोगियों का उन्नत इलाज उपलब्ध है। हाल ही में अस्पताल में 5 सफल एंजियोप्लास्टी और 7 एंजियोग्राफी प्रक्रियाएं संपन्न की जा चुकी हैं। अब तक 45 से अधिक मरीज आधुनिक हृदय चिकित्सा सेवाओं का लाभ ले चुके हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button