Uncategorized

5 जगह ताला तोड़कर चोरी, रकम से मनाली ट्रिप- सीएसईबी-मानिकपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 गिरफ्तार…

Korbavani.com। जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर अंतर्गत सीएसईबी एवं मानिकपुर पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। 5 अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 2 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सीएसईबी क्षेत्र के मानसनगर और टीपी नगर में 4 मकान व दुकानों तथा मानिकपुर क्षेत्र में 1 दुकान का ताला तोड़कर नगदी व सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी किया गया था। प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुड़ापार, मानिकपुर निवासी 19 वर्षीय राजूदास मानिकपुरी और उसके दो नाबालिग साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मानसनगर, टीपी नगर और कुआंभट्ठा क्षेत्र में चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की रकम से दिल्ली और मनाली घूमने जाने की बात भी सामने आई है।आरोपियों के कब्जे से लोहे का रॉड, मोटर साइकिल क्रमांक CG 12 BE 8715 तथा नगदी रकम जब्त की गई है। मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button