Korbavani.com। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कोरबा पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी में सीएसईबी थाना क्षेत्र में हुई चर्चित मारपीट की घटना के मुख्य आरोपी हरीश राव उर्फ गोलू के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा एवं लोक सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास का परीक्षण किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हरीश राव आदतन और सक्रिय अपराधी है। उसके विरुद्ध मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि 12 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। इसके बावजूद उसके व्यवहार में सुधार नहीं आने पर उसे पूर्व में गुंडा बदमाश की सूची में शामिल किया गया था। हालिया मारपीट कांड में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद अब उसके खिलाफ जिलाबदर की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस केवल मुख्य आरोपी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सीएसईबी मारपीट कांड के अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। जिन आरोपियों का आपराधिक इतिहास गंभीर पाया जाएगा, उन्हें गुंडा सूची और निगरानी बदमाश के रूप में चिन्हित करने के साथ-साथ प्रतिबंधात्मक एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में गुंडागर्दी, वर्चस्व की लड़ाई, हथियारों के बल पर दहशत फैलाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- आर्यन कार्बन फैक्ट्री हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल- नाबालिगों से काम, बिना सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक रसायनों के बीच मजदूरी के आरोप..
2 days ago
Korba Breaking- Industrial आर्यन कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग- जान बचाकर भागे मजदूर, कई के फंसे होने की आशंका; कई वाहन भी जले, देखें वीडियो…
2 days ago


