Uncategorized

साइड देने की बात पर ई-रिक्शा महिला एवं युवक के बीच झड़प.. पुलिस ने की मामला दर्ज..

Korbavani.com- जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में अंतर्गत बुधवारी मुख्य मार्ग पर साइड देने की बात को लेकर महिला और युवक के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ने महिला की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह घटना 3 मार्च सोमवार बुधवारी मुख्य मार्ग की है। महिला का नाम सोनिया है। वह ई-रिक्शा चलाती है। महिला चालक ने बताया कि वह सवारी छोड़कर घर लौट रही थी, तभी एक्टिवा सवार युवक ने उसे साइड देने के लिए कहा। इसी बीच साइड को लेकर युवक उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब सोनिया ने विरोध किया, तो युवक ने सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। मारपीट के बाद युवक मौके से फरार हो गया। सोनिया ने मानिकपुर चौकी में युवक के खिलाफ शिकायत की। उसने युवक पर बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button