Uncategorized

श्रावण मास को उत्सव के रूप में मनाकर इंडस पब्लिक स्कूल दीपका ने दिया पर्यावरण के प्रति प्रेम व धार्मिक आस्था का संदेश ।

कोरबा – श्रावण का महीना भारत के पूरे उप-महाद्वीप के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दक्षिण पश्चिम मानसून के आगमन से जुड़ा है । कई हिंदुओं के लिए श्रावण का महीना उपवास का महीना है । इस महीने में पूरे भारत देश में कई सारे त्योहार होते हैं । जैसे- कृष्ण जन्माष्टमी, रक्षाबंधन, नागपंचमी इत्यादि । हमारे देश में सावन महीने को बहुत ही पवित्र माना जाता है । कहा जाता है कि 108 वीं बार माता पार्वती ने जब जन्म लिया तब श्रावण मास की शुक्ल पक्ष तृतीय को भगवान शिव पति के रूप में प्राप्त हो सके । तभी से तीज व्रत का प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा करती है ताकि उनका सुहाग दीर्घायु हो । हरियाली तीज का उत्सव विशेष रूप से महिलाओं का ही उत्सव है ताकि उनका सुहाग दीर्घायु हो । हरियाली तीज का उत्सव विशेष रूप से महिलाओं का ही उत्सव है । सावन में जब संपूर्ण प्रकृति हरी चादर से आच्छादित होती है उस अवसर पर तो प्रकृति का प्रत्येक प्राणी उस पल का बाहें फैलाकर स्वागत करता है । आस्था, उमंग, सौंदर्य और प्रेम का प्रतीक तीज-उत्सव, शिव-पार्वती के पुर्नमिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है । चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं । इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में सावन, तीज महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ ही साथ अध्ययनरत विद्यार्थियों की माताओं ने भी भागीदारी की । कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के स्वागत के साथ प्रारंभ हुआ । सर्वप्रथम अतिथियों को तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ अर्पित कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात अतिथियों के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलन कर माँ सरस्वती के तैल्य चित्र में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया ।शिक्षक श्री अरूण प्रधान के द्वारा कर्णप्रिय सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । कार्यक्रम की अगली कड़ी में नृत्य प्रशिक्षक श्री राम यादव, श्रीमती रूमकी हलदर एवं मुस्कान के द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई । अभिभावक ज्योति नरवाल के द्वारा कर्णप्रिय कविता की प्रस्तुति दी गई । इनके साथ ही सबसे आकर्षक प्रस्तुति दी गई । प्रायमरी के अभिभावक(माताओं) के द्वारा सावन एवं तीज महोत्सव पर आधारित समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई । गौरतलब है कि इस समूह नृत्य का प्रशिक्षण इंडस के नृत्य शिक्षक श्री राम यादव ने दिया था । कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक गेम्स का भी आयोजन किया गया था जिसका उपस्थित सभी अभिभावकों ने भरपूर आनंद लिया । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सोनल मलिक ने किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी स्टॉफ का सहयोग रहा । कार्यक्रम के अंत में श्रीमती निहारिका श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । इंडस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि सावन के पवित्र महीने की महिमा से कोई अंजान नहीं है । इस महीने में धरती माँ हरी लिबास ओढ़कर हर किसी को आकर्षित करती है । सच मानिए तो स्वयं को हरा-भरा रखकर सदा स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संदेश माँ धरती हमें सावन महीने में देती है । इस महीने में प्रकृति की सुंदरता देखते ही बनती है । साथ ही यह महीना हमारी धार्मिक आस्था से भी बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है । श्रध्दा से कर भक्तजन आशीर्वाद प्राप्त करते हैं । शिव का अर्थ ही होता है -कल्याणकारी । सभी पर्व व्रत एवं त्योहार हमें आपस में प्रेम, एकता व भाईचारे का संदेश देते हैं । आइए हमें सभी श्रावण के इस पवित्र मास में पवित्रता का संकल्प लें और अपने आहार, आचार व विचार को शुध्द कर प्रेम व सहयोग का संचार करें ।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button