Korbavani.com- कोरबा जिले में आज से स्कूल प्रारंभ हो चुकी है और बच्चे स्कूल भी जा रहे हैं लेकिन इसी बीच स्कूलों की लापरवाही सामने आ रही है। बालको सेक्टर-5 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बच्चों की पढ़ाई के साथ अब उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। विद्यालय में 250 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय में मध्यान्ह भोजन तो संचालित हो रहा है, लेकिन भोजन पकाने के लिए स्वच्छ जल की कोई व्यवस्था नहीं है। वहीं पीने के पानी की भी भारी कमी है, जिससे बच्चों को संक्रमण का खतरा बना हुआ है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि विद्यालय में एक भी भृत्य नियुक्त नहीं है, जिसके चलते साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। विद्यालय में बच्चों के खेलने के लिए जो मैदान है, वह पूरी तरह गड्ढों और घास से भर चुका है। मैदान की मरम्मत नहीं होने से बच्चे जंगल जैसी स्थिति में खेलने को मजबूर हैं, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय नेताप्रतीक्षा कृपाराम साहू ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने स्कूल की अव्यवस्थाओं पर त्वरित कार्रवाई कर स्थिति सुधारने की मांग की है। साथ ही, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने भी स्कूल की हालत पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की अपील की है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- रात भर सोता रहा परिवार, चोरों ने तीन घरों में मचाया तांडव—नकदी, जेवर और सामान लेकर फरार…
9 hours ago
Korba Breaking- लाल घाट में मिला युवक का शव, तहसीलदार के ड्राइवर होने की चर्चा— शराब से मौत की आशंका…
1 day ago


