Uncategorized

यातायात पुलिस की सख्ती- टीपी नगर कॉफी हाउस के सामने से हार्डवेयर दुकानों के बाहर रखा सामान हटाते निगम और पुलिस कर्मी… देखें वीडियो…

Korbavani.com- कोरबा शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र टीपी नगर में यातायात जाम की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। कॉफी हाउस के सामने हार्डवेयर दुकानों द्वारा सड़क किनारे सामान रख देने से सड़क पर वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी, जिसके कारण घंटों जाम की स्थिति बनती थी। पुलिस और निगम की टीम ने पहले दुकानदारों को समझाइश दी, लेकिन चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की गई। सड़क किनारे रखे गए सामान को हटवाया गया और दुकानदारों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई।यातायात प्रभारी मनोज राठौर ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button