Uncategorized

वन विभाग में 18 रेंजरों को प्रमोशन, कोरबा के तीन वनक्षेत्रपाल बने सहायक वन संरक्षक…

Korbavani.com। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ 18 वनक्षेत्रपालों (रेंजरों) को पदोन्नति की सौगात दी है। शासन ने इन अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए सहायक वन संरक्षक (ACF) के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। आदेश के बाद वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।जारी पदोन्नति आदेश में कोरबा जिले से तीन वनक्षेत्रपालों को स्थान मिला है। इनमें कोरबा वन परिक्षेत्र के रेंजर मृत्युंजय शर्मा, कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र के रेंजर मनीष सिंह तथा केंदई वन परिक्षेत्र के रेंजर अभिषेक कुमार दुबे शामिल हैं। शासन के इस निर्णय के बाद कोरबा वन विभाग में पदोन्नत अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पदोन्नति के साथ ही अब इन अधिकारियों के कंधों पर विभागीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां आने की संभावना है। सहायक वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति मिलने से अधिकारियों की प्रशासनिक और विभागीय जिम्मेदारियों का दायरा भी बढ़ेगा। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नति प्राप्त करने वाले वनक्षेत्रपालों की आगामी पदस्थापना से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया विभागीय स्तर पर पूरी की जाएगी। इसके बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और कार्यक्षेत्र सौंपे जाएंगे। वन विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों के लिए यह आदेश महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कोरबा जिले से तीन रेंजरों के पदोन्नत होने से स्थानीय स्तर पर भी इसे विभाग के लिए अहम निर्णय माना जा रहा है। शासन के आदेश में 18 वनक्षेत्रपालों को सहायक वन संरक्षक पद पर पदोन्नति दिए जाने की जानकारी दी गई है। अब आगामी पदस्थापना आदेश का इंतजार है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button