कोरबा

राजनांदगांव में संभाग स्तर अभ्युदय यूथ क्लब खेल कूद प्रतियोगिता में कोरबा से कुश्ती प्रथम ,ऊंची कूद और लंबी कूद में द्वितीय स्थान

राजनांदगांव 17 अक्टूबर वन बंधु परिषद एकल अभियान द्वारा राजनांदगांव में संभागीय स्तरीय दो दिवसीय 15अक्टूबर से 16अक्टूबर तक अभ्युदय यूथ क्लब खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित कार्यक्रम में पांच प्रकार के खेल कबड्डी, कुश्ती, ऊंची कूद,लंबी कूद, दौड़ को अलग अलग मैदान खेलाया गया,जिसमे 15जिले से 480प्रतिभागी शामिल हुए,
इस आयोजित भव्य कार्यक्रम में कोरबा जिले से कुश्ती प्रतियोगिता कार्यक्रम में 45किलो में दीपका संच केंद्र के विद्यालय देवगांव से ओंकार सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किए और ऊंची कूद में संच केंद्र पाली के विद्यालय ग्राम नवापारा से कु दीपिका द्वितीय स्थान हासिल एवम लंबी कूद मे संच केंद्र बेलतरा के विद्यालय ग्राम झोरकीपारा से कु राखी द्वितीय स्थान हासिल किए इन सभी प्रतिभागी विजेता को अभ्युदय यूथ क्लब खेल कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम 2022 का प्रमाण पत्र एकल अभियान राजनांदगांव समिति के हाथों प्रदान किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button