Uncategorized

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद दो दिवसीय जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता लेमरू हाई स्कूल मैदान में संपन्न

कोरबा 19अक्टूबर कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों के अंतर्गत राजीव युवा मितान कलब का दो दिवसीय जोन स्तरीय खेलकूद छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम ग्राम पंचायत लेमरू के हाई स्कूल मैदान में 18अक्टूबर से शुभारंभ होकर 19अक्टूबर तक शाम को संपन्न हुआ,जिसमे आसपास के पंचायत गढ़ उपरोड़ा, देवपहरी,लेमरू, अरसेना, डोकरमना पंचायत से ग्रामीण प्रतिभागी शामिल हुए,इस कार्यक्रम मेंजनप्रतिनिधि दिनेश तंवर (सचिव देवपहरी,गढ़ उपरोड़ा) आनंदराम मंझवार (सरपंच लेमरू) बंधन सिंह कंवर (सरपंच देवपहरी)संतकुंवर राठिया (सरपंच गढ़ उपरोड़ा) अजय कुर्रे (सचिव बड़गांव) चंद्रा कुमार राठिया (एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी)ईश्वर सिंह राठिया (डीडासराई)गणेश सिंह कंवर,गढ़ उपरोड़ा,रामेश्वर सिंह (बड़गांव) एवम बड़ी संख्या मातृ शक्ति शामिल हुए,
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता के पश्चात् जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया है,इसके पश्चात सभी विजेता टीम ब्लॉक स्तरीय पर अपना प्रदर्शन करेंगें। खो खो खेल कूद प्रतियोगिता में लेमरू पंचायत के महिला एवम पुरुष ने बाजी मारी,कबड्डी में गढ़ बसाहट प्रथम स्थान, भद्रपारा की शंभू सेना टीम द्वितीय स्थान एवम डोकरमना पंचायत तृतीय स्थान में अपना जगह सुनिश्चित किया,रस्सी खींच में लेमरू पंचायत ने जीत दर्ज कर अपना जगह बना ली। अन्य पारंपरिक खेलों में भी ग्रामीण महिला पुरुषों का अद्भुत प्रतिभा देखने को मिला। इस राजीव युवा मितान कलब कार्यक्रम में सरकारी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान,सहयोग रहा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button