Korbavani.com । पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के पोड़ी उपरोड़ा जनपद अंतर्गत मोरगा स्थित हॉली क्रॉस पब्लिक स्कूल (मिशन स्कूल) में शिक्षक दिवस उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को साड़ी तथा पेंट-शर्ट भेंटकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। मुख्य अतिथि विदवान सिंह मरकाम ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की मजबूत नींव हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और बेहतर नागरिक बनने की दिशा भी दिखाते हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपनाने का आह्वान किया।विधायक प्रतिनिधि पाली-तानाखार कुलदीप सिंह मरकाम ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षक दिवस को गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर बताया। विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग पोड़ी-उपरोड़ा सुनील कुमार अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजू सिंह , राम चंद्र मरकाम, राम कृष्ण श्याम, चैन सिंह नेटी सहित गोंगपा के कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालक, युवा-युवती शक्ति, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में बालक-बालिकाएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी से पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




