Korbavani.com। बालको नगर थाना क्षेत्र में विद्युत टावर गिराकर उसमें लगे एल्युमिनियम कंडक्टर वायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया करीब 65 हजार रुपए कीमत का एल्युमिनियम कंडक्टर वायर शत-प्रतिशत बरामद कर लिया है। घटना में विद्युत टावर को क्षतिग्रस्त कर शासकीय संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया था।पुलिस के अनुसार 3 और 4 सितंबर की दरम्यानी रात पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक, भदरापारा, बालको से सीएसईबी की ओर जाने वाले मार्ग पर विद्युत टावर क्षतिग्रस्त हालत में गिरा मिला। जांच में सामने आया कि अज्ञात लोगों ने टावर को गिराने के बाद उसमें लगे एल्युमिनियम कंडक्टर वायर को काटकर चोरी कर लिया था।मामले की सूचना मिलने पर बालको नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की और संदिग्धों की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान संदेह के आधार पर दो युवकों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने विद्युत टावर गिराकर कंडक्टर वायर चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा एल्युमिनियम कंडक्टर वायर बरामद कर जब्त कर लिया। बरामद माल की कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों में गगन टंडन पिता महावीर टंडन उम्र करीब 25 वर्ष निवासी अंबेडकर चौक भदरापारा तथा वासु साण्डे उर्फ चिंटू पिता मोहन लाल उम्र 18 वर्ष 8 माह निवासी अंबेडकर चौक भदरापारा शामिल हैं।बालको नगर थाना में अपराध क्रमांक 528/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136, 139, लोक संपत्ति का नुकसान का निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 तथा बीएनएस की धारा 61, 303(2), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।पुलिस का कहना है कि विद्युत व्यवस्था और शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




