Uncategorized

मेहनत और लगन से रचा सफलता का इतिहास- सीबीएसई 10वीं परिणाम: इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिले का बढ़ाया मान…

Korbavani.com – केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आज घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों ने मेहनत और लगन की मिसाल पेश करते हुए शानदार सफलता अर्जित की है। स्कूल के 10 छात्र-छात्राओं ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के टॉपर्स में यश कुमार कश्यप, सुमन सिंह एवं वैष्णवी कंवर ने 90% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा ऋषभ सिंह, आदित्य कुमार मरावी, विशेष सिंह तथा सुधीर कुमार यादव ने 80% अंक प्राप्त किए। संगम सिंह, विराट सिंह, ऋषभ मिश्रा, कुमारी चंचल, पल्लवी यादव और स्वाति शुक्ला ने 75% अंक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा, “हमारे छात्रों ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो प्रेरणादायक है।”उन्होंने अभिभावकों का भी विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उनका सतत प्रोत्साहन और समर्थन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।विद्यालय प्रशासन ने इन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु शीघ्र ही एक सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की है। यह सफलता न केवल स्कूल, बल्कि पूरे कोरबा जिले के लिए गर्व का विषय है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button