Uncategorized

सक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई- बाराद्वार पुलिस ने पकड़ा कोरबा का सिरप तस्कर, युवक गिरफ्तार…

Korbavani.com- जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाराद्वार पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रितेश गबेल (26 वर्ष), निवासी चैनपुर, थाना करतला, जिला कोरबा को अवैध रूप से कोडिनयुक्त सिरप बेचने की फिराक में पकड़ा गया। उसके पास से कुल 50 नग नशीली सिरप और एक कार जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अवैध नशा, जुआ और शराब कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में, बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रेलवे ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और रितेश गबेल को कार सहित पकड़ा। जांच में कार की डिक्की से 41 नग कोडिनयुक्त ऑनरेक्स कप सिरप और 9 नग विनसरेक्स कप सिरप बरामद किए गए, जो नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21(C) के तहत प्रतिबंधित हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। तस्करी में प्रयुक्त टाटा पंच कार को भी जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम-निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि उपेंद्र यादव, प्रआर मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, दिलसाय सोनवानी, अजय बंजारे, रामनिवास उरांव, और बुधेश्वर पटेल।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button