Uncategorized

मास्टर चाबी से बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच मोटरसाइकिल बरामद…

Korbavani.com। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच चोरी की बाइक बरामद की हैं। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी पहले से ही जिला जेल कोरबा में निरुद्ध है।पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गौरव नायक (20), निवासी मुड़ापार, कोरबा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी कौवा उर्फ फैजान के साथ मिलकर कोरबा और रायगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। मौका देखकर हैंडल लॉक तोड़ दिया जाता था। इसके बाद कौवा उर्फ फैजान मास्टर चाबी की मदद से बाइक स्टार्ट करता और दोनों चोरी के वाहन लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें एक बाइक मानिकपुर क्षेत्र, दो कोतवाली क्षेत्र, एक उरगा थाना क्षेत्र तथा एक बाइक रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। मामले में शामिल कौवा उर्फ फैजान वर्तमान में एक अन्य मारपीट के प्रकरण में जिला जेल कोरबा में बंद है। उसके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी गौरव नायक को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले की विवेचना जारी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button