Korbavani.com। कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से प्रभावित क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र के नागरिकों एवं भूमि स्वामियों को राहत देने की दिशा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर, कोरबा को पत्र लिखकर प्रभावित नकसा-खसरा को छोड़कर शेष भूमि की खरीदी-बिक्री एवं रजिस्ट्री की अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है। मंत्री श्री देवांगन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से संबंधित भूमि की रजिस्ट्री काफी लंबे समय से बंद है। रजिस्ट्री एवं खरीदी-बिक्री की प्रक्रिया बंद होने के कारण संबंधित क्षेत्र के आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भूमि स्वामियों को अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप भूमि के क्रय-विक्रय में कठिनाई हो रही है तथा अनेक नागरिक आर्थिक एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए अपनी भूमि का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।उन्होंने कहा कि कटघोरा-उरगा एनएच सड़क से वास्तव में प्रभावित नकसा-खसरा/भूमि को छोड़कर, प्रभावित भूमि को यथावत रखते हुए अप्रभावित भूमि के संबंध में खरीदी-बिक्री की अनुमति प्रदान करने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। मंत्री श्री देवांगन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से कटघोरा-उरगा एनएच सड़क की शेष अप्रभावित भूमि की खरीदी-बिक्री एवं रजिस्ट्री की शीघ्र अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुविधाओं और उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। अप्रभावित क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर उन्हें आवश्यक राहत दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- मंदिर में चोरी की घटनाओं में नाबालिगों की संलिप्तता ने खड़े किए सवाल, आखिर बच्चों को अपराध की राह पर कौन धकेल रहा? …
4 hours ago
राज्योत्सव में बालको के पैवेलियन को मिला तीसरा पुरस्कार, महिला नेतृत्व और तकनीकी नवाचार की रही खास झलक…
8 hours ago


