Korbavani.com। क्षेत्र में दहशत फैलाने और धारदार हथियार से लोगों को डराने-धमकाने के मामले में मानिकपुर पुलिस ने गुंडा बदमाश एवं आदतन अपराधी पंकज शर्मा (31) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 13 इंच लंबा लोहे का धारदार हथियार भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी पंकज शर्मा निवासी अमरैयापारा, कोरबा के विरुद्ध धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 934/2026 दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। जब्त हथियार की कुल लंबाई लगभग 13 इंच है, जिसमें करीब 10 इंच का धारदार फल और 3.5 इंच की मूठ है।पुलिस के मुताबिक, पंकज शर्मा क्षेत्र का आदतन अपराधी है। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जो फिलहाल लंबित है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है।बताया गया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 129 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए निर्धारित प्रतिभूति राशि लेकर बाउंड ओवर कराया गया था। उसे शांति एवं सदाचार बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने बाउंड ओवर की शर्तों के उल्लंघन का प्रतिवेदन सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया है। इसमें जमा बॉन्ड राशि जब्त करने की मांग की गई है।मानिकपुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




