Uncategorized

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, सैदर खान को उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी…

Korbavani.com। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला-कोरबा की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ संगठन ने जिले में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। घोषित सूची में सैदर खान को उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। इसे संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक संतुलन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जारी इस कार्यकारिणी में प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मखमुर इकबाल खान के मार्गदर्शन का उल्लेख किया गया है। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने 25 पदाधिकारियों की टीम घोषित की। नई टीम में गुरदयाल सिंह गंभीर, जुवेर खान, सुखविंदर कौर, सईयद फिरोज खान, इमरान खान और सैदर खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री पद पर चकेश जैन और सुरजीत सिंह (सन्नी) को दायित्व दिया गया है। हरवीर सिंह होरा को कोषाध्यक्ष तथा हर्ष जैन को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मंत्री, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। नई कार्यकारिणी से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button