Korbavani.com। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की चरमराई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को कोरबा में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। शहरी क्षेत्र के पीडीएस संचालकों ने खाद्यान्न आपूर्ति नहीं होने का आरोप लगाते हुए एफसीआई गोदाम पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। संचालकों का कहना है कि गोदाम से नियमित रूप से खाद्यान्न नहीं भेजे जाने के कारण दुकानों में राशन वितरण बाधित हो रहा है, जिससे कार्डधारियों में भारी नाराजगी है।जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में पीडीएस संचालक एफसीआई गोदाम में एकत्रित हुए। उन्हें जब यह पता चला कि शहरी क्षेत्र की बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न भेजा जा रहा है, तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रारंभ में बातचीत के दौरान हुई तकरार ने उग्र रूप ले लिया और स्थिति मारपीट तक पहुंचने की नौबत आ गई। हालांकि, उपस्थित लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया।पीडीएस संघ के अध्यक्ष विनोद मोदी ने कहा कि खाद्यान्न की आपूर्ति बाधित होने से दुकानों का संचालन करना कठिन हो गया है। राशन लेने आने वाले कार्डधारी आक्रोशित हो रहे हैं, जिससे विवाद की स्थिति बन रही है। संघ के संरक्षक रामकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि भंडारण और परिवहन व्यवस्था में बदलाव के कारण शहरी क्षेत्रों में राशन की किल्लत हो गई है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा दुकानदारों और गरीब हितग्राहियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई जरूरतमंद परिवारों के घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है।इधर, एफसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही स्थिति सामान्य करने का आश्वासन दिया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


