Uncategorized

Korba Breaking- फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के विरोध में यादव समाज का ज्ञापन, प्रतिबंध की मांग…

समाज ने कहा— सम्मान से समझौता नहीं, प्रशासन करे त्वरित कार्रवाई..

Korbavani.com । जिले में प्रस्तावित फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर यादव समाज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। सर्व यादव समाज, जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने फिल्म के विरोध में ज्ञापन सौंपते हुए इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रमणी यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तथा श्रम एवं सहकारिता मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि फिल्म निर्माता अंकित भजन और संदीप तोमर द्वारा 27 फरवरी 2026 को ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नाम से फिल्म रिलीज की जा रही है, जिसमें एक यादव लड़की और मुस्लिम लड़के के काल्पनिक प्रेम प्रसंग को दर्शाया गया है। समाज का आरोप है कि फिल्म का शीर्षक और कथानक यादव समाज की बेटियों की गरिमा और सामाजिक सम्मान के प्रतिकूल है। प्रतिनिधियों का कहना है कि इस प्रकार की प्रस्तुति से समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और व्यापक स्तर पर असंतोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो समाज आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व इसकी समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। यादव समाज ने स्पष्ट किया है कि उनका उद्देश्य सामाजिक सद्भाव बनाए रखना है, किंतु किसी भी स्थिति में समाज की प्रतिष्ठा से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button