जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी व MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल से की सौजन्य भेंट..
Korbavani.com-कोरबा भारतीय जनता पार्टी बालको नगर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस कार्यकारिणी में जय राठौर एवं संपत को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पदाधिकारियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं नगर निगम MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर स्वागत एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस अवसर पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल देखा गया। कार्यकारिणी के गठन को संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी– घोषणा कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुमित तिवारी, पूर्व पार्षद लोकेश्वर चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता लखन लाल चंद्र, राजकुमार अज्ञेय सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संगठन में नया जोश– नई कार्यकारिणी के गठन से बालको क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा और सक्रियता का संचार हुआ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जल्द ही मंडल स्तर पर बूथ विस्तार और जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा।





