Korbavani.com। बालको प्रबंधन की स्थानीय स्तर पर जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा 8 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन एवं जन आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय जिला प्रशासन की मध्यस्थता में बालको प्रबंधन, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद लिया गया।पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बैठक के दौरान स्थानीय जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों को बालको प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से रखा गया। चर्चा के बाद प्रबंधन ने पार्टी द्वारा उठाई गई मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए एक माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।बालको प्रबंधन के आश्वासन के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने 8 सितंबर को प्रस्तावित आंदोलन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। हालांकि पार्टी ने स्पष्ट किया है कि एक माह के भीतर मांगों पर सार्थक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अक्टूबर माह में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।पार्टी ने कहा कि भविष्य में होने वाले आंदोलन की जिम्मेदारी बालको प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी। प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर संजय कमरो और जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम के नाम का उल्लेख किया गया है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




