Uncategorized

बालको नगर जोन में 42.30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, कोरबा शहर विकास की नई राह पर..

Korbavani.com- शहर के समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए कोरबा के स्थानीय विधायक एवं वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने सोमवार को नगर निगम के बालको नगर जोन अंतर्गत छह वार्डों में 42.30 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को साकार करते हुए श्रम मंत्री श्री देवांगन की घोषणाओं पर जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा तेजी से अमल किया जा रहा है। मात्र एक महीने के भीतर कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 3 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया जा चुका है, जिससे क्षेत्रीय विकास को नया आयाम मिला है।

विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी– वार्ड क्रमांक 34, बेलगरी बस्ती बजरंग चौक: सांस्कृतिक मंच निर्माण (लागत – ₹6.00 लाख)।

वार्ड क्रमांक 34, चेक पोस्ट भदरापारा: सामुदायिक भवन के सामने मंच निर्माण (लागत – ₹5.00 लाख)।

वार्ड क्रमांक 39, राम मंदिर के पास: सामुदायिक भवन निर्माण (लागत – ₹7.00 लाख)।

वार्ड क्रमांक 36, नया रिस्दा कब्रिस्तान के पीछे: शौचालय एवं मूत्रालय (महिला/पुरुष) निर्माण (लागत – ₹5.00 लाख)।

वार्ड क्रमांक 38, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बालको: साइकिल स्टैंड निर्माण (लागत – ₹6.30 लाख)।

वार्ड क्रमांक 34: सामुदायिक भवन निर्माण (लागत – ₹13.00 लाख)

भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति- भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद सत्येंद्र दुबे, मंगल बंदे, नरेंद्र देवांगन, तरुण राठौर, मुकुंद कंवर, चेतन मैत्री, मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, चंदा देवी, सीमा कंवर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्थानीय जनता की सराहना– मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि यह सभी कार्य जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही और भी विकास कार्य स्वीकृत कराए जाएंगे। नए बजट में बालको जोन के लिए कुल 11 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनकी शुरुआत शीघ्र होगी।कोरबा शहर अब विकास की नई राह पर अग्रसर है, और स्थानीय नागरिक इस पहल को एक स्वागतयोग्य कदम मान रहे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button