Uncategorized

Korba Breaking- बांकीमोंगरा में खून से लथपथ मिला ग्रामीण का शव, बेटे पर संदेह


Korbavani.com- कोरबा बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान तिरित राम यादव (उम्र लगभग 35-40 वर्ष), निवासी बांकी दो नंबर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात परिस्थितियों में उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीण का शव उसके घर के पास ही खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलते ही मौके पर बांकीमोंगरा पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में मृतक के बेटे की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button