Uncategorized

कुएं में गिरा था भारतीय नाग, जोखिम उठाकर वाइल्डलाइफ टीम ने किया सफल रेस्क्यू, देखें दिल थाम देने वाला वीडियो…

सांप को बाल्टी से निकाला गया बाहर…

Korbavani.com– छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला ‘नाग लोक’ जैसा बनता जा रहा है। यहां आए दिन सांप निकलने की घटनाएं सामने आती हैं, चाहे वो सरकारी दफ्तर हों या बड़े औद्योगिक परिसर। ऐसी ही एक सनसनीखेज घटना कोरबा के दादर क्षेत्र से सामने आई, जहां एक विशाल भारतीय नाग (स्पेक्टेकल्ड कोबरा) कुएं में गिर गया था। जैसे ही इस बात की जानकारी स्थानीय युवक गौतम पटेल को मिली, उन्होंने तुरंत वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी। सूचना मिलते ही सारथी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा के सभी उपकरणों को जुटाया और ग्रामीणों की मदद से एक साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।सारथी ने रस्सी को कमर में बांधा और कुछ लोगों को रस्सी थामने को कहा। इसके बाद वे नीचे कुएं में उतरे और बाल्टी की मदद से नाग को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे। इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय और सावधानी बरती गई।रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और जितेंद्र सारथी व उनकी टीम की सराहना की। नाग को बाद में सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग रेस्क्यू टीम की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

सांपों को लेकर फैली भ्रांतियों से बचें- प्रमुख जितेंद्र सारथी ने कहा, भारत में पाए जाने वाले ज्यादातर सांप विषहीन होते हैं, लेकिन लोगों में जागरूकता की कमी के कारण वे घबरा जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर झाड़-फूंक या जड़ी-बूटी पर भरोसा किया जाता है, जिससे कई बार जान भी चली जाती है। सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचें, और प्राथमिक इलाज करवाएं। अंधविश्वास नहीं, विज्ञान और त्वरित चिकित्सा ही जीवन रक्षा का उपाय है।

मदद के लिए संपर्क करें- वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम, कोरबा 88175-34455- 79996-22151.

रेस्क्यू का वीडियो जरूर देखें और सांपों के बारे में सही जानकारी फैलाएं। इस बहादुर टीम को सलाम करें जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर एक सांप की जिंदगी बचाई।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button