कोरबा

प्रदेश स्तरीय भाजपा अल्पसंख्यक की बैठक टीपी नगर लोकसभा कार्यालय में हुई संपन्न, लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर हुआ विशेष चर्चा….

Korbavani.com- भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कोरबा टीपी नगर भाजपा लोकसभा कार्यालय पर हुई बैठक में जिले के भाजपा अल्पसंख्यक के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पाण्डे की जीत को लेकर तैयारी में जुटी हुई नजर दिखाई दे रही है, भाजपा अल्पसंख्यक के मोर्चा के पदाधिकारी ने बैठक के दौरान अल्पसंख्यकों को जोड़ने के लिए उन्हें मोदी मित्र बनाएगी, जिसकी जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपी गई है। 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी, अल्पसंख्यक मोर्चा के बैठक के दौरान मोर्चा की ओर से चलाए जा रहे अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। पूर्व प्रदेश मंत्री मोहम्मद राजू खान ने कहा कि मोर्चा की ओर से जल्द ही अल्पसंख्यक स्नेह कार्यक्रम आयोजित होगा, आयोजित कार्यक्रम के रूपरेखा की जिम्मेदारी जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी को सौंपी गई है, इस बैठक कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोहम्मद राजू खान, पूर्व महामंत्री भोला साहू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ताज सिद्दीकी, उपाध्यक्ष सैदार खान, जिला कार्यालय मंत्री तारिक हुसैन समेत भाजपा अल्पसंख्यक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button