Uncategorized

पोड़ी उपरोड़ा में विभिन्न स्थानों पर फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा उत्साह..

Korbavani.com। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम ने पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पुलिस चौकी कोरबी, हायर सेकंडरी स्कूल सिरमिना, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिरमिना, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति नवापारा तथा पंचायत भवन छिन्दिया में तिरंगा फहराया। इसके अलावा छिन्दिया स्थित प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी स्थानों पर राष्ट्रध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।इस अवसर पर मरकाम ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।विभिन्न संस्थानों में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button