कोरबा

निर्दली प्रत्याशी घनश्याम चंद्र (गांधी) का जनसंपर्क में स्थानीय लोग का मिल रहा समर्थन…

Korbavani.com- कोरबा विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव में दांव आजमाने के लिए एक और चेहरा देखा जा रहा है, जो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, घनश्याम चंद्र (गांधी) निर्दलीय प्रत्याशी माचिस की डिब्बी छाप चिन्ह के साथ कोरबा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसको लेकर उन्होंने रणनीति बनाना कर विधानसभा क्षेत्र के डोर टू डोर घर में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदाताओं को लुभाने का कार्य कर रहे हैं। अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे। निर्दलीय प्रत्याशी घनश्याम चंद्र (गांधी) ने बताया कि घोषणापत्र में मुख्य रूप से बिजली व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, राखड़ से राहत, प्रधानमंत्री आवास के निराकरण के लिए पहल कर गरीबों को लुभाया है। वहीं शिक्षा व्यवस्था काे सुधार, बेरोजगार, शिक्षित, युवाओं को रोजगार, सड़क, पुल पुलिया की व्यवस्था करने समेत भ्रष्टाचार, लूट तंत्र को खत्म करने की बात घोषणा पत्र में उल्लेख किया गया है। घोषणा पत्र विमोचन के बाद निर्दलीक प्रत्याशी चंद्र और गांधी ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक रणनीति बनाई।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button