Uncategorized

डीडासराई में कल 5 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर रावण दहन एवम डांस प्रतियोगिता का भव्य कार्यक्रम आयोजित

कोरबा 4अक्टूबर कोरबा जिले से 60किलो मीटर दुरस्थ वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपहरी के अंतर्गत ग्राम डीडासराई में पिछले चार वर्षों से लगातार श्री राम चरित मानस दशहरा उत्सव समिति द्वारा गांव और आसपास के गांवों से जनप्रति निधि,समाज सेवी लोगों से संपर्क कर सफल पूर्वक मनाया जा रहा है जिसमे सुबह 7बजे समिति द्वारा शस्त्र पूजन कर कीर्तन प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,इसी बीच बारी बारी दोपहर भोजन कर शाम 5बजे का चलता हैं,उसके पश्चात् सामूहिक भोजन कर श्री राम लक्ष्मण हनुमान माता सीता का आकर्षक झांकी सहित रावण दहन कर सामूहिक आरती मुख्य अतिथि का उद्बोधन के बाद रात्रि कालीन डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाता है जिसमे आसपास के बच्चों द्वारा विशेष तैयारी होता है कीर्तन भजन एवम डांस प्रतियोगिता के विशेष जज निर्णायक नियुक्त होते है,जिसे देखने के लिए दूर दूर से दर्शक परिवार सहित आते हैं,जिसे समय पर पहुंचने पर भोजन,चाय पानी करवाया जाता है उसके पश्चात् सुबह समिति द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम संपन्न किया जाता है,
इस बार पांचवे वर्ष पर मुख्य अतिथि के लिय रामपुर विधायक ननकी राम कंवर को सादर आमंत्रित किया गया है,देखना यह होगा कि विधायक अपने क्षेत्र के जनता दरबार हिस्सा बन पाते हैं या नहीं,जिसके सुआगमान के लिए एक महीने से करमा नृत्य की तैयारी किया गया,इस कार्यक्रम के लिए संरक्षक ज्ञानिक राम एवम समिति सचिव पुसराम तथा एकल अभियान संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा बहुत अच्छा चंदा सहयोग के लिए प्रयास किया गया,जिससे बहुत दूर दूर से चंदा सहयोग किए है,देखते हैं इंद्र देव की क्या इच्छा होती है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button